STUDENT HELPLINE : 09931083325

फाइल और फोल्डर से जुड़ें मुलभुत ऑपरेशन
(Performing Basic File and Folder Operations)


विंडोज एक्सप्लोरर के मदद से हार्ड डिस्क में एक नये फोल्डर को बनाना-
(To create a new Folder using Windows explorer)

  1. विंडोज एक्सप्लोरर को खोलें|
  2. नेविगेशन पैन से कंप्यूटर विकल्प पर क्लिक करें|
  3. लोकल डिस्क D: को खोलें|
  4. टूलबार से न्यू फोल्डर (New folder) कमांड को चुनें| (आपको न्यू फोल्डर के नाम से एक खाली फोल्डर कंटेंट पैन में दिखाई देगा)
  5. न्यू फोल्डर का नाम टाइप करें|
एक नए फोल्डर का निमार्ण करना

नोट- नई फोल्डर बनाने के लिए- कीबोर्ड शॉर्टकट की ctrl+shift+N का प्रयोग कर सकते है|

वर्डपैड में बने फाइल को आपके द्वारा बनाये गए फोल्डर में सेव (Save) करना|

  1. वर्डपैड को खोलें|
  2. फाइल से सम्बंधित कंटेंट को टाइप करें|
  3. वर्डपैड मेनू पर क्लिक करें|
  4. सेव विकल्प को चुने|
  5. सेव डायलॉग बॉक्स के नेविगेशन पैन से अपने फोल्डर का लोकेशन चुनें|
  6. डायलॉग बॉक्स के कंटेंट पैन से फोल्डर को चुनें|
  7. फाइल का नाम टाइप करें|
  8. सेव बटन पर क्लिक करें|
वर्डपैड में बने फाइल को सेव करना

नोट- सेव करने की इस प्रक्रिया का प्रयोग करके आप, Paint या अन्य प्रोग्राम के फाइल को अपने फोल्डर में सुरक्षित कर सकते है|

फाइल या फोल्डर के नाम को बदलना (To rename file or folder)-

  1. जिस फाइल या फोल्डर के नाम को बदलना है, उसपर राईट क्लिक करें|
  2. रीनेम (Rename) विकल्प को चुनें|
  3. फाइल या फोल्डर का नया नाम टाइप करें|
फाइल या फोल्डर के नाम को बदलना

फाइल या फोल्डर को मिटाना (Delete)-

  1. जिस फाइल या फोल्डर को आप मिटाना चाहते है- उसपर राईट क्लिक करें|
  2. कॉन्टेक्स्ट मेनू से डिलीट विकल्प को चुनें|
फाइल या फोल्डर को मिटाना

नोट- यदि आप फाइल या फोल्डर को हार्ड डिस्क से डिलीट करते है, तो यह फाइल या फोल्डर अस्थाई रूप से डिलीट होता है| और यह रीसायकल बिन (Recycle Bin) में जमा हो जाता है| जिसे बाद में आप पुन: प्राप्त कर सकते है या स्थाई रूप से डिलीट कर सकते है|
रीसायकल बिन को डेस्कटॉप पर लगे आइकॉन पर डबल क्लिक करके आप ओपेन कर सकते है|

रीसायकल बिन

फाइल, फोल्डर या ड्राइव के बारें में जानकारी प्राप्त करना-

  1. जिस फाइल, फोल्डर या ड्राइव के बारें में आपको जानकारी प्राप्त करना है- उसपर राईट क्लिक करें|
  2. कॉन्टेक्स्ट मेनू से प्रॉपर्टीज (Properties) विकल्प को चुनें|
फाइल या फोल्डर के बारें में जानकारी प्राप्त करना

फाइल या फोल्डर को एक स्थान से दुसरे स्थान पर मूव (Move) या कॉपी (कॉपी) करना-

  1. जिस फाइल या फोल्डर को आप मूव या कॉपी करना चाहते है- उसपर राईट क्लिक करें|
  2. मूव के लिए कट (Cut) और कॉपी (Copy) के लिए कॉपी विकल्प को चुनें|
  3. उस स्थान को चुनें, जहाँ आपको पेस्ट (Paste) करना है|
  4. कंटेंट पैन के खाली स्थान पर राईट क्लिक करें, और पेस्ट विकल्प को चुनें|
फाइल या फोल्डर को कॉपी या कट करना

कट या कॉपी किये गए फाइल या फोल्डर को पेस्ट करना

नोट- आप कट-कॉपी-पेस्ट (cut-copy-paste) के लिए कीबोर्ड शॉर्टकट कीज का भी इस्तेमाल कर सकते है|
Cut- Ctrl+X
Copy- Ctrl+C
Paste- Ctrl+V


<

Please Follow and Like us: